बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्रांसमिशन विभाग में तैनात अधिशासी अभियंता केके आत्रेय ने बताया कि 132 केवीए उपकेंद्र सिंघावली (अमीनगर सराय) को पोषित करने वाली 132 केवीए बड़ौत-सिंघावली लाइन और 132 केवीए पर आगामी पांच जुलाई को उपकेंद्र और लाइन पर अनुरक्षण कार्य कराने के लिए 132 केवीए सिंघावली की विद्युत आपूर्ति बाधित सुबह सात से दस बजे तक सिंघावली, हिसावदा, पुरामहादेव, तितरोदा, मवीकला, अमीनगर सराय की बिजली बाधित रहेगी। संवाद