फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला मिल में शुरू हुई अगले पेराई सत्र की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में 2020-21 का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद अब चीनी मिल प्रबंधन ने 2021-22 के पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिल का गन्ना सर्वे का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है, मिल में मेंटीनेंस जारी है। सोमवार को रोलर को दुरुस्त कर पूजन के बाद स्थापित किया गया।
विज्ञापन

अगले पेराई सत्र की तैयारियों के मद्देनजर मिल में मेंटीनेंस जारी है। जिसमें मिल हाउस, पावर हाउस, बायलर, टरबाइन की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने बताया कि मिल का 70 फीसदी मेंटीनेंस पूरा हो चुका है। प्रशासन ने भी चीनी मिलों को समय से आगामी पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दे रखे हैं। चीनी मिलों के प्रबंधन भी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पेराई सत्र समय से शुरू हो सके। जीएम ने बताया कि मिल को आगामी सत्र में समय पर चलाने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। सोमवार को रोलर की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया था। हवन-पूजन के बाद उसे स्थापित कर दिया है। गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर सीसीओ अजय यादव, सुमित पंवार, एसके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें