फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल के मकान की कुर्की की तैयारी, सेवानिवृत्त दारोगा को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टीकरी चौकी पर सिपाही प्रवीण कुमार की वर्ष 2019 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इस मामले में सेवानिवृत्त दारोगा भगवत सिंह के अलावा हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा व प्राइवेट रसोइया पदमावती के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एफआर लगाई थी। इसके बाद विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट एडीजे शैलेंद्र पांडेय की अदालत ने 26 जुलाई 2021 को समन जारी करके सभी को तलब किया था। आरोपी रसोइया पदमावती का हाईकोर्ट से अग्रिम आदेश तक स्टे है। जबकि अन्य दोनों आरोपी मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। अधिवक्ता सतेंद्र दांघड़ ने बताया कि आरोपी अदालत के आदेश की जानबूझकर अवहेलना कर रहे हैं। अदालत ने हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा का मकान कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त दारोगा भगवत सिंह के मकान की कुर्की का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें