फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के गांव में पहुंची युवती

Sat, 29 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत (ब्यूरो)। छपरौली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दिल्ली में युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का दबाव बनाने पर उसको छोड़कर अपने गांव में पहुंच गया। युवती खुद उसके घर पर आ गई और शादी की जिद पर अड़ गई। 
विज्ञापन

 गांव का युवक नोएडा कंपनी में नौकरी करता था। वहां पर मध्य प्रदेश के रीवा शहर निवासी युवती सहायक मैनेजर के पद पर तैनात थी। उसका युवक से प्रेम प्रसंग चल गया था। वे दोनों लीव -इन  रिलेशनशिप में रहने लगे थे। थोड़े दिन बाद कंपनी छोड़ दी थी। बाद में दिल्ली में नौकरी करने लगे थे।

युवती को काफी समय तक शादी का झांसा देता रहा। युवती के दबाव बनाने पर शादी से मुकर गया और बहाना बनाकर अपने घर आ गया। युवती ने फोन से संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल बंद मिला। वह उसके दोस्तों की मद्द से उसके घर पहुंच गई। उसको देखकर युवक अपने घर से रफू चक्कर हो गया।
विज्ञापन


उसके परिजनों ने युवती को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने उसके मकान के बाहर डेरा डाल दिया। बाद में युवक के परिजन उसके साथ शादी करने को तैयार हो गए। छपरौली पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें