फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गर्भवती महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। राजपुर खामपुर गांव निवासी बलराम पुत्र रोशनलाल ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री शिवानी की शादी एक वर्ष पूर्व नीरज पुत्र राजबीर निवासी इन्द्रा कालोनी निवाड़ा बागपत के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगा। दहेज देने से मना करने पर पिटाई कर जान से मारने का प्रयास किया गया। इस बीच दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने उसे मारपीट कर फिर घर से निकाल दिया। फिर गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया। आरोप है कि बुधवार की देर रात फिर से ससुराल वालों ने शिवानी से दो लाख रुपये लाने के लिए कहा। विरोध करने पर उसे अधमरा कर घर से बाहर फेंक दिया। फिलहाल पीड़ित करीब आठ महीने की गर्भवती है। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें