फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह पर आठ बजे नमाज, कड़ी चौकसी

Sat, 02 Sep 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा पर बागपत में ईद की नमाज के लिए टोपी खरीदते मुस्लिम युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईदुल अजहा पर जिलेभर में कड़ी चौकसी रहेगी। एसडीएम ने ईदगाह का निरीक्षण किया। पालिका ईओ को निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था रखें। बरसात की संभावना के चलते जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी अजय कुमार ने बताया कि ईदगाह स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहेगा। 
विज्ञापन


शनिवार को ईदुल अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। शहर काजी हबीबुर्रमान ने बताया कि बकरीद की नमाज सुबह आठ बजे ईदगाह पर होगी। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने ईदगाह का निरीक्षण किया और मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत की। उन्होंने त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की बात कही।

पालिका के ईओ से कहा कि सफाई और जलनिकासी के विशेष प्रबंध करें।  एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि ईद पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध रहेेंगे। नमाज के दौरान ईदगाह पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस तैनात रहेगी। 
विज्ञापन


बकरीद से पहले बकरों के दाम आसमान पर रहे। पशु व्यापारी अनीश ने कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बकरे महंगे दामों में बिके। बकरा मार्केट में बकरों के नाम भी दिलचस्प सुनने मिले। सुल्तान, भूरा, शाहरूख जैसे नाम रखे गए। उधर, बाजार में पिस्ता, काजू, बादाम, छुआरा, मखाना, गोले के दाम भी आसमान पर रहे। छुआरा प्रति किलो 110 से 130 में बिका। उधर, बाजार में बकरीद की खरीदारी  के लिए दिन भर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें