फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रत्यक्ष ने पहला स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के दिल्ली रोड स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में जिला विज्ञान क्लब के तहत लगाई गई प्रदर्शनी
विज्ञापन

फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के दिल्ली रोड स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में जिला विज्ञान क्लब के तहत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। वहां विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम अस्मिता लाल व एसडीएम अमरचंद वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 42 विद्यालयों के 75 मॉडल आए, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, सूचना एवं संचार, परिवहन व नई-नई तकनीक पर मॉडल बनाए गए थे। डीएम ने विद्यार्थियों से बनाए गए मॉडल के बारे में जानकारी ली। निर्णायक मंडल में जिला समन्वयक डॉक्टर प्रीति शर्मा, विनोद कुमार, सोनू चौहान, परमानंद, राहुल व राशिद ने परिणाम की घोषणा की। इसमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल के प्रत्यक्ष ने प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की छात्रा छवि व लाइबा को द्वितीय, कीर्ति पब्लिक स्कूल लूंब से परी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल अमीनगर सराय व डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत को दिया गया। विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान छवि श्रीवास्तव, अमित कुमार, सिमरन, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें