खेकड़ा। नगर निवासी प्रज्ञा आर्य बॉलीवुड की सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म घर चलों ना पापा में मुख्य किरदार में दिखाई देगी। फिल्म में बागपत जनपद की कई लोकेशन भी दिखाई जाएगी। मोहल्ला गिरधरपुर निवासी साहित्यकार तेजपाल आर्य रानी पदमावत पर बनी फिल्म के अलावा कई फिल्मों मे अपना योगदान दे चुके है। बताया कि प्रज्ञा देहरादून में शिक्षा ग्रहण कर रही है। फिल्म घर चलों ना पापा की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। सावन वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अखिलेश पांडे, हरियाणा की जिया दहिया, गुजरात की शताक्षी राजपूत के अलावा बागपत के उभरते गायक जावेद सईद को भी मौका मिला है। छोटे किरदारों में हरबीर धामा, कृष्णपाल भारत, राकेश अंतिल भी बागपत से ही जुडे़ है। फिल्म की शूटिंग गढ़मुक्तेशवर, बृजघाट, बागपत, सोनीपत आदि क्षेत्रों में विभिन्न लोकेशनों पर की गई है। फिल्म की कहानी के लेखक नगर निवासी तेजपाल धामा हैं।