फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षासन का अभ्यास करने से मांसपेशियां होती है मजबूत : मनोज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे के आर्य समाज मंदिर में योग कक्षा में लोगों को योग कराया
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में सोमवार को योग कक्षा हुई। वहां लोगों को योग कराते हुए रोजाना योग करने का संकल्प दिलाया।
योग कक्षा में योग शिक्षक राकेश आर्य व डॉ. प्रदीप कुमार ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। मनोज कुमार सभासद ने बताया कि वृक्षासन करने से शरीर लचीला, मजबूत हो जाता है और रक्त संचार में सुधार होता है। शरीर में संतुलन और स्थिरता आती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आर्य समाज के प्रधान सतीश जिंदल ने कहा कि सभी को सुबह के समय रोजाना योग करना चाहिए। इस दौरान सतीश आर्य, ओमपाल आर्य, रामफल आर्य, संदीप आर्य, प्रमोद आर्य, मनीष एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें