फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति 28 घंटे से ठप, एसडीओ को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति 28 घंटे से ठप, एसडीओ को बंधक बनाया
विज्ञापन

खेकड़ा।
तेज गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। खेकड़ा और क्षेत्र के गांव सांकरौद के उपभोक्ता ने सड़कों पर उतर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। खेकड़ा नगर में 28 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों ने एसडीओ को बंधक बनाया। एसडीओ के समस्या हल कराने के आश्वासन पर लोग शांत हो सके।
तेज गर्मी में विद्युत निगम बिजली की अंधाधुंध कटौती करा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। मंगलवार को सुबह क्षेत्र के गांव सांकरौद और खेकड़ा नगर के आक्रोशित लोग बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। नगर के मोहल्ला अहिरान में 28 घंटे से बिजली का तार टूटा होने के कारण मोहल्ले के लोग गर्मी में बिलबिला गए। लोग घर से बाहर निकले और मोहल्ले में एकत्र हुए। इसके बाद एसडीओ भी वहां पहुंचे। लोगों ने एसडीओ को बंधक बनाया। उन्होंने कहा खेकड़ा नगर एक बड़ी औद्योगिक नगरी है। सरकार ने औद्योगिक नगरी को 20 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति करने के आदेश जारी किए हैं। जबकि नगर के लोगों को आठ से 10 घंटे के लिए ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। इससे उनके कामकाज तो प्रभावित हो ही रहे हैं। साथ ही गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पेयजल एवं पशुओं के चारे का भी संकट है। एसडीओ ने उन्हें बिजली आपूर्ति में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए। उन्होंने उन्हें बंधन मुक्त किया। इस दौरान सभासद प्रत्यक्ष गुप्ता, राजेंद्र यादव, सचिन सिंघल, अरविंद, नितिन धामा, महेश, जितेंद्र, प्रवेश, आबिद, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव सांकरौद के ग्रामीणों ने सुबह करीब दस बजे एकत्र होकर गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्युत निगम बिजली की अंधाधुंध कटौती कर रहा है और वोल्टेज भी अत्यधिक लो है। इससे उनका जीना दुश्वार हो गया है। फसलें भी बगैर सिंचाई के सूख रही हैं। साथ ही पेयजल व पशुओं के चारे का भी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें