पिछले 20 जून को विद्युत वितरण खंड बड़ौत द्वारा जारी नोटिस उसको भेजा गया। जिसमे 3757128 रुपये धनराशि जमा करने का नोटिस था। नोटिस देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए। वह कई माह से भेजे गए बिल को ठीक कराने को वह विभाग के उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
अभी उसकी परेशानी दूर भी नही हुई थी कि दो नवंबर को संतनगर विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों ने उसे जेई के हस्ताक्षर से जारी नोटिस थमा दिया। जिसमे 4628044 रुपये की धनराशि जमा नही करने पर कनेक्शन काटने की भी चेतावनी है। ऊर्जा निगम के नोटिस के बाद यशपाल सदमे में है। जेई सुनील कुमार का कहना है कि त्रुटिवश बिल जारी हो गया हैं। उनको जल्द ठीक कराया जाएगा।