बड़ौत। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर गांधी रोड पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।
मंडलीय सचिव बिजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में डाक कर्मचारी गांधी रोड स्थित मुख्य डाकघर पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि विभाग को निजीकरण करने के प्रयास किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई बार मांग करने के बावजूद भी ग्रामीण डाक सेवकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। मौके पर सतेंद्र कुमार, अमरीश त्यागी, वर्षांत तोमर, सागर तोमर, अभिषेक, संतराम आदि शामिल रहे।