फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सेल्समैन से मारपीट, 32 हजार रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में अमीनगर सराय रोड स्थित शराब ठेके के सेल्समैन समीर के साथ तीन युवकों ने शुक्रवार की रात शराब नहीं देने पर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उससे 32 हजार रुपये भी छीन लिए। उसकी तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

समीर ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे ठेका बंद कर दिया गया था। इसके बाद तीन युवक वहां पर पहुंचे और शराब मांगने लगे। उसने कहा कि ठेका बंद हो चुका है, अब शराब नहीं मिलेगी। शराब नहीं देने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उससे 32 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें