फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हर महिला बन सकती है उद्यमी, जिले में स्त्री शक्ति योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले में स्त्री शक्ति योजना शुरू की गई है। महिलाएं किराना की दुकान से लेकर ब्यूटी पार्लर सहित 30 छोटे कारोबार लगा सकती हैं। इसके लिए स्वयं सहायता समूह को पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं को अपना उद्योग लगाने के लिए केनरा बैंक ने केनरा स्त्री शक्ति योजना को शुरू किया है। इसके लिए किशनपुर बराल के केनरा बैंक में गोष्ठी हुई। क्षेत्रीय प्रमुख मिन्हाजुल कमर ने कहा कि महिलाएं समूह बनाकर रोजगार शुरू कर सकती हैं। बैंक की ओर से उन्हें रोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। वह मशरूम की खेती, डेयरी यूनिट, ब्यूटी पार्लर, सिलाई की दुकान, ग्रामीण इको टूरिज्म, फल एवं सब्जी की दुकान, आटा चक्की, हस्तशिल्प, अगरबत्ती, मोमबत्ती बनाने का कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। बताया कि जो समूह दो साल पुराना होगा, उनको योजना का लाभ दिया जाएगा और समूह पर किसी भी तरह का बकाया नहीं होना चाहिए। मंडल प्रबंधक प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं बैंकिंग सेवाओं से जुड़े और आत्मनिर्भर बनकर कदम आगे बढ़ाएं। समय से ऋण जमा करने वालों को अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें