खेकड़ा। जैन इंटर कालेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। बैडमिंटन में छात्रा पूजा और निकिता ने अपने मुकाबले जीते। सीनियर बालिका की लंबी कूद में नेहा, अंजली, ईशा और पिंकी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। सब सीनियर बालिका की लंबी कूद में नेहा, तमन्ना, स्वाति ने मुकाबले जीते। सीनियर बालिका वर्ग की खोखो प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्राएं विजयी रही। प्रधानाचार्य डा. प्रशांत जैन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर खेल प्रभारी रश्मि यादव, शिक्षक शशिकांत शर्मा, दीपक शर्मा, भरत धामा, राजकुमार सिंह आदि शामिल रहे।