संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। उपजिलाधिकारी ने शनिवार को गांव महरमपुर स्थित तालाब को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया।
गांव महरमपुर में खसरा संख्या 219 पर 11 बीघा भूमि पर तालाब था। कुछ ग्रामीणों ने उस पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों से की गई थी। इस पर एसडीएम अजय कुमार सुबह में पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने लेखपालों से तालाब की 11 बीघा भूमि की सिजरे के अनुसार पैमाइश कराई। इसके बाद जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया परंतु पुलिस बल ने उन्हें दौड़ा दिया। इस पर एसडीएम ने तालाब की भूमि पर फिर से कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि गांव के 10 से अधिक लोगों ने तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था।