फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा लेने जा रही दीदी की गोद भराई रस्म धूमधाम से हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में कोरोना से रक्षार्थ के लिए चल रहे 41 दिवसीय अखंड शांतिनाथ विधान में मंगलवार को विधि विधान पूर्वक दीक्षा लेने जा रही दीदी की गोद भराई का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के बीच जैन महिलाओं ने 12 अक्टूबर को दीक्षा लेने जा रही मुरैना निवासी ब्रह्मचारिणी दीदी शीला जैन की गोद भराई रस्म संपन्न की। पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने कहा कि जिन मां बहनों की गोद अभी तक नहीं बनी है, वह दीक्षार्थी के हाथ से लिया हुआ प्रसाद ग्रहण करती है तो उनकी गोद नियम से भर जाती है। कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र बनने व शांति धारा करने का सौभाग्य प्रदीप कुमार जैन, अर्पित जैन बुढ़ाना को प्राप्त हुआ। इस मौके पर ब्रह्मचारिणी रामकली दीदी, बादामी देवी जैन कृष्णा, मंजू, मधु, पुष्पा, कुसुम, सुनीता, पारुल, सरिता, पायल, सीता जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें