बड़ौत में पॉलिथीन में सामान ले जाता ग्राहक।
- फोटो : BARAUT
पॉलिथीन का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल
बड़ौत। शासनादेश के बावजूद नगर में पॉलिथीन का इस्तेमाल खुलेआम हो रहा है। इसको लेकर नगर पालिका परिषद का अभियान बेअसर दिख रहा है।
नगर में पॉलिथीन का इस्तेमाल दुकानदार धड़ल्ले से कर रहे हैं। पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से इसके खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया था। बाद में यह अभियान रोक दिया गया, जिससे बाजारों में फिर पॉलिथीन का इस्तेमाल होने लगा है। इस संबध में नगर पालिका परिषद के सफाई व खाद्य निरीक्षक सुशील शर्मा व सतेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक 4.04 लाख 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई है। कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता के तहत यह अभियान बंद किया गया है।