फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Tue, 13 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे चरण में मंगलवार को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नगर की छपरौली रोड स्थित कालिंदी देवी कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। शाम तक सभी पार्टियां संबंधित मतदान स्थलों पर पहुंच चुकी थीं।
विज्ञापन


जनपद में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान बड़ौत ब्लाक के करीबन 45 गांवों में होगा। ब्लाक में पंचायत चुनाव के लिए 122 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। ब्लाक की पूरी मतदान प्रक्रिया का संचालन नगर के कालिंदी देवी कॉलेज से हो रहा है।

मतपेटियां भी यहीं पर बने स्ट्रांग रूम मेें रखी जाएगी। सुबह करीबन 315 पार्टियां भी कॉलेज परिसर से रवाना हुई। शाम तक सभी पार्टियां अपने ड्यूटी केंद्र पर पहुंच चुकी थी। एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव, बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी, ग्राम सचिव सुधीर तोमर ने बताया कि मतदान को सफल बनाने के लिए करीबन 1260 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। 124 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, एसपी रवि शंकर छवि, एडीएम राकेश कुमार मालपानी, बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी, एडीओ पंचायत योगेंद्र शर्मा, ग्राम सचिव सुधीर तोमर तथा जोनल मजिस्ट्रेटों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पति व बच्चों ने किया सहयोग ः बड़ौत। कुछ महिलाएं मतदान व पीठसीन अधिकारी बनाई गई हैं। पहली बार पीठासीन व मतदान अधिकारी बनने वाली महिलाओं के पति व उनके पुत्रों ने सामान लेने के लिए उनकी मदद की। कुछ महिलाएं तो अपने बच्चों को ही संभालने में लगी रही, जबकि उनकी जिम्मेदारी को उनके पति निभाते नजर आएं।

बस तलाशते रहे कर्मी
बड़ौत। मतदान सामग्री लेने के बाद जैसे ही मतदान कर्मियों को अपनी बसों में बैठने को कहा गया, तो कॉलेज परिसर केे मैदान में बसों की लाइन देखकर कर्मचारी अपनी बस को तलाशते नजर आए। एक-दूसरे साथी से पूछकर ही कर्मचारी अपनी निर्धारित बसों में बैठे।

रिजर्व कर्मी रहे परेशान
बड़ौत। मंगलवार को होने वाले चुनाव के लिए करीबन 124 रिजर्व कर्मियों को कालिंदी देवी कालेज स्थित एक रूम में रखा गया। इस दौरान न तो उनके लिए कोई भोजन की व्यवस्था और न हीअन्य कोई व्यवस्था। रूम में अधिक कर्मचारी हो जाने के बाद पूरे दिन रिजर्व कर्मी गर्मी से परेशान रहे।

सर बच्चा बीमार है...
बड़ौत। मंगलवार को दूसरे चरण के लिए चुनाव होना है। कालिंदी देवी कॉलेज से भी पार्टियां रवाना की जा रही थी। इस बीच चुनाव  के पहले कई महिलाएं वहां पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष चुनाव से ड्यूटी कटाने के लिए गुहार लगातीं नजर आई। कहा कि सर बच्चा बीमार है। पति बाहर नौकरी करते हैं। घर में बीमार बच्चा किसके पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें