फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जयंत के तीसरी पंक्ति में बैठने पर छिड़ी सियासी जंग

Sat, 08 Jun 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराने संसद भवन में शुक्रवार को एनडीए की बैठक के दौरान रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के तीसरी पंक्ति में बैठने पर सोशल मीडिया पर सियासी जंग छिड़ गई है। इसको लेकर सपा की मीडिया सेल ने तंज कसते हुए एक्स पर टिपपणी की है। वहीं व्हाट्सएप व अन्य जगह भी जयंत का तीसरी पंक्ति में बैठे हुए फोटो वायरल करके नेता अपना पक्ष रख रहे हैं।
विज्ञापन

एनडीए की शुक्रवार को पुराने संसद भवन में हुई बैठक में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह तीसरी पंक्ति में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर ही सपा के अधिकारिक मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से टिप्पणी करते हुए लिखा गया कि आरएलडी के मुखिया को मंच पर स्थान तक नहीं दिया गया, जबकि उनकी दो सीटें हैं। वहीं एक-एक सीट वाले दलों के नेताओं को मंच पर साथ में बैठाया गया। भाजपा की जाट समाज से नफरत और स्व. चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजित सिंह के प्रति नाटकीय झूठे सम्मान का भंडाफोड़ हो गया।
इसके अलावा लिखा गया है कि जयंत चौधरी अगर सच में किसान हितैषी हैं तो उन्हें एनडीए से दूरी बनानी चाहिए और किसान हितों पर भाजपा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। छोटे और नजदीकी लालच के चक्कर में अपने स्वाभिमान और किसान हितों का सौदा भाजपा से नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई और किसी ने कहा कि इस तरह से सपा व इंडिया गठबंधन वाले उकसाना चाहते हैं। वहीं रालोद के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कई नेताओं ने लिखा कि चौधरी जयंत सिंह को नरेंद्र मोदी पूरा सम्मान दे रहे हैं। विपक्ष के लोग हार के कारण बौखला गए हैं। रालोद के मंडल के पूर्व महासचिव ओमवीर ढाका ने व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश भेजा कि चौधरी जयंत सिंह पारिवारिक कार्यक्रम के कारण बैठक में देरी से पहुंचे और वह तीसरी पंक्ति में बैठ गए। उनको राजनाथ सिंह ने आगे आने के लिए इशारा किया, मगर वह खुद ही आगे नहीं आए। बैठक के बाद वह पीएम नरेंद्र मोदी से मिले तो उनको पूरा सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें