छपरौली। राजस्व विभाग की टीम ने कस्बे में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे राजबीर सिंह की जमीन से कब्जा हटवाया। वहां चकरोड पर कब्जा किया गया था।
नायब तहसीलदार बडौत विजय कुमार तथा अखिलेश कुमार गुप्ता ने मनोज तिवारी निवासी फूलबाग कॉलोनी की शिकायत पर चकरोड़ की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाया। उन्होंने कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने बताया कि छपरौली में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे राजबीर की जमीन पर कुछ लोगों के कब्जा करने की शिकायत की गई थी। इसमें कार्रवाई करते हुए पहले पैमाइश हुई और इसके बाद कब्जा हटवाया गया।