फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने बागपत को बना दिया था क्राइम कैपिटल, योगी सरकार में अपराध मुक्त हुआ : असीम अरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। ककौर कलां गांव में घुमंतू समाज ने सोमवार को आभार सम्मेलन किया। वहां समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सपा ने बागपत को क्राइम कैपिटल बना दिया था लेकिन अब योगी सरकार ने अपराध मुक्त कर दिया। आज अपराधी जेल के अंदर हैं या फिर प्रदेश को छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं था और हर किसी को घर से बाहर निकलने में डर लगता था। बेटियां शाम पांच बजते ही घरों में घुस जाती थीं लेकिन अब रात के तीन बजे तक बेटियां बिना किसी डर के घरों से बाहर निकल सकती हैं। सपा सरकार में बागपत में सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क थी और यहां कोई भी उद्यमी आने के लिए तैयार नहीं था। भाजपा सरकार में जब सड़कें अच्छी हुईं तो उद्यमी भी आने शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का सफाया होगा और योगी तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि घुमंतू समाज का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब इस समाज पर कोई अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा।
सरकार द्वारा घुमंतू विकास मिशन और घुमंतू विकास बोर्ड के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जितेंद्र प्रमुख, बाबूराम, धूम सिंह, कृष्णवीर प्रधान और शराफत जोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें