फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राजीव, प्रदीप, मंजू, ओमवती बने सभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों पर बृहस्पतिवार को सभापति व उप सभापति पद का चुनाव हुआ। बिनौली व मवीकलां में निर्विरोध तो बिजवाड़ा व बामनौली समिति पर मतदान किया गया। फिर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

बिनौली समिति के निर्वाचन अधिकारी पिंटू सिंह ने बताया कि समिति पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें बिनौली के डॉ. राजीव गोस्वामी सभापति व सिरसलगढ़ की सुरेश देवी उप सभापति निर्वाचित हुए। मवीकलां समिति के निर्वाचन अधिकारी मेनपाल सिंह ने बताया समिति पर कैडवा के प्रदीप सभापति व चिरचिटा की मुकेश देवी उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुई। बिजवाड़ा समिति के निर्वाचन अधिकारी पोपिन कुमार ने बताया कि समिति के चुनाव में फजलपुर की मंजू देवी ने नौ में से पांच मत प्राप्त कर सभापति व बिजवाड़ा के प्रवीण उप सभापति पद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बामनौली समिति के निर्वाचन अधिकारी लोकेश पंवार ने बताया कि समिति के रछाड़ की ओमवती ने नौ में से पांच मत प्राप्त कर सभापति पर और सिरसली के देशवीर सिंह ने पांच मत प्राप्त कर उप सभापति पर जीत हासिल की। विजेता सभापति और उप सभापति को निर्वाचन अधिकारियों ने प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें