फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्राथमिक शिक्षक संघ के बागपत ब्लॉक अध्यक्ष बने सतीश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत बीआरसी में ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ। वहां सर्वसम्मति से सतीश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार व शौकेंद्र मान की देखरेख में चुनाव कराया गया। वहां अध्यक्ष, मंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन आया। इसके बाद सर्वसम्मति से सतीश कुमार को अध्यक्ष, अनुज पंवार को मंत्री व गजेंद्र नैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को उठाकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षको को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान नीरज उज्ज्वल, अमित कुमार, सुधीर कुमार, सुमित तिवारी, सुशील कुमार, अनिता मलिक व शबाना हाशमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें