पुलिसकर्मियों ने ली मतदाता दिवस की शपथ
बागपत। शुक्रवार को जिलेभर में पुलिसकर्मियों ने मतदाता दिवस मनाया। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया और सीओ ओमपाल सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोघट थाने में थाना प्रभारी रमेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। रमाला थाने में थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।