बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
खेकड़ा (बागपत)। शुक्रवार को तहसील परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यू तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महासचिव नवीन त्यागी, उपाध्यक्ष सरदार सिंह यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, पुस्तकालय मंत्री परमजीत धामा, सहसचिव सचिन धामा समेत कार्यकारिणी सदस्यों को मुख्य अतिथि यूपी बार कौंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने शपथ दिलाई। शिव कुमार गौड़ ने कहा कि पदाधिकारियों को तहसील में लाइब्रेरी खुलवाने और ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के प्रयास करने होंगे। उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह ने अधिवक्ताओं से वादकारियों के हित में कार्य करने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार यदुवंश कुमार, सब रजिस्ट्रार एसके त्यागी, एडवोकेट विक्रांत धामा, दिनेश शर्मा, सतीश त्यागी, विजयश्री, नरेंद्र मान, विशाल धामा, सोहनपाल शर्मा, नीरज त्यागी, भूपेंद्र धामा, नवाब सिंह धामा, जयेश शर्मा आदि मौजूद रहे।