फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली-सहानपुर हाईवे पर सिपाही से मारपीट, पिस्टल तानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली चुंगी के पास कार में टक्कर मारे जाने का विरोध करने पर चार युवकों ने गाजियाबाद में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से पिस्टल तान दी। शोर शराबा सुनकर लोगाें को आता देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कसेरवा जनपद शामली निवासी मनुज यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर गाजियाबाद तैनात हैं। वे किसी काम से बड़ौत आए हुए थे। जब वे काम पूरा कर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली चुंगी के पास पहुंचे, तो पीछे से कार सवार चार युवकों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। मनुज ने इसका विरोध किया तो युवकों ने मनुज को कार से नीचे घसीट लिया और मारपीट करते हुए पिस्टल तान दी और बटों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें