फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने जेई के साथ की अभद्रता

Mon, 22 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बागपत से बाइक पर बड़ौत आ रहे विद्युत निगम के एक जेई के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने अभद्रता कर दी। इसकी सूचना पर काफी संख्या मेें निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की। विद्युत कर्मियों के गुस्से को भांप कर आरोपी पुलिस कर्मियों ने जेई से माफी मांगी तो तब शांत पड़े। इब्राहिमपुर माजरा बिजलीघर में तैनात एक जेई शनिवार को देर शाम बागपत में विभागीय मीटिंग करके बाद जब बाइक से बड़ौत आ रहे थे, तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और बाइक के कागजात दिखाने के बहाने उनके साथ अभद्रता कर दी। आरोप है  उक्त पुलिस कर्मियों ने जेई के साथ हाथापाई करने की भी कोशिश की ।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर काफी संख्या में विद्युत निगम के कर्मचारी एक्सईएन प्रथम अजय कुमार, विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और एसडीओ रितेश बंधु के संयुक्त नेतृत्व में पहुंचे और  हंगामा किया। एक्सईएन प्रथम अजय ने पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। 

जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह ने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कहीं, तो आरोपी पुलिस कर्मचारियों ने भविष्य में दोबारा से ऐसी गलत न करने पर माफी मांगी। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। एक्सईएन ने कहा जेई  काम से बागपत गए थे। कुछ पुलिसवालों  ने उनके साथ अभद्रता की, हालांकि बाद में माफी मांग ली। इसमेें महिपाल , संजीव , पवन, संजीव तोमर, खलील, आरिफ, राहुल, विनय, पीतम, सन्नी, दिनेश,  एमसी गुप्ता आदि रहे।  कोतवाल ने केस से अनभिज्ञता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें