रटौल से वायरल विडियो में भाजपा प्रत्याशी के भाई को ले जाते पुलिसकर्मी
रटौल (बागपत)। भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुंतजिर के भाई को एक मुकदमे में वारंट जारी होने पर पकड़ने गए पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक हो गई। भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
रटौल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद से भाजपा प्रत्याशी हाजी मुंतजिर के बड़े भाई मोईदीन के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में वारंट जारी हो गए थे। जिसमें रटौल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को वारंटी को पकड़ने के लिए भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय पहुंच गए। जिसका कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम का विरोध किया। जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया।
जिसके बाद मोईदीन ने खुद ही थाने जाने की बात कहीं तो मामला शांत हुआ। मोईदीन ने आरोप लगाया कि पुलिस को किसी अन्य को पकड़ना था, लेकिन उसे पकड़ने पहुंच गई।
थाना प्रभारी का कहना है कि वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रटौल में भाजपा प्रत्याशी के भाई को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी जाने का मामला संज्ञान में नहीं है।
-
पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की
रटौल में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय में हुए हंगामे की वीडियो बना रहे लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। जहां एक पुलिसकर्मी ने वीडियो रिकार्डिंग करने वालों को गोली देकर मोबाइल फोन बंद कराए।