सजा तो जरूर मिलेगी: बेवजय घूम रहे साइकिल सवार युवक को बागपत वंदना चौक पर जैसे ही पूछताछ की तो कोई स?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों व दुकानदारों के खिलाफ सख्ती अपनाते हुए 50 लोगों के विरुद्ध 188 की कार्रवाई की है।
बड़ौत थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने 16 के खिलाफ 188 की कार्रवाई की है। जिसमें राजा उर्फ आबिद पुत्र शराफत निवासी नई बस्ती पट्टी चौधरान, विशाल खल भंडार के मालिक इरशाद पुत्र अंसार, अवेकन एजुकेशन सेंटर के स्वामी पवन, मनोज जैन पुत्र सुदेश जैन निवासी मंडी घनश्याम गंज, दुकानदारों के खिलाफ 188 की कार्रवाई की गई है। चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने दौरा किया। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सख्ती की। कुल 50 मुकदमें दर्ज हुए हैं।