संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण करने में चांदीनगर थाने को सितंबर माह में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। शनिवार को एसपी नीरज कुमार जादौन थाना पहुंचे और टीम के कार्य की सराहना की।
थाना प्रभारी नितिन पांडेय बताया कि शासन स्तर से आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पाइल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण की रैंकिग जारी की जाती है। शासन स्तर से जारी हुई रैंकिंग में सिंतबर माह में चांदीनगर थाने को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना पहुंचकर आईजीआरएस टीम की प्रशंसा की है। उन्होंने अन्य थानों में तैनात स्टाफ को भी समस्याओं का निस्तारण करने में सुधार करने के निर्देश दिए।
पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण
चांदीनगर। थाना समाधान दिवस में शनिवार को छह शिकायतें मिली। थाना प्रभारी नितिन पांडे व राजस्व विभाग की टीम ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराया। उन्होंने बताया कि इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संवाद