फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिटौरा में जमीन पर कब्जे के विरोध में किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
घिटौरा गांव में चल रहे धरने के दूसरे दिन विरोध प्रकट करते भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिका? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। घिटौरा गांव के किसानों की जमीन पर यूपीएसआईडीसी द्वारा कब्जा लेने के विरोध में भाकियू अंबावता गुट का धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि जब तक जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
भाकियू (अम्बावता) ने शुक्रवार को घिटौरा गांव में भूमि अधिग्रहण का विरोध किया था। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव में धरनेपर बैठ गए थे। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह व जिलाध्यक्ष रोहित ढाका का कहना था कि भूमि अधिग्रहण के नाम पर यूपीएसआईडीसी के अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। यूपीएसआईडीसी तय समय पर न तो किसानों की मांग पूरी कर सकी और न ही उचित मुआवजा दे पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप था कि यूपीएसआईडीसी के अधिकारी किसानों से बर्बरतापूर्ण व्यवहार करते आ रहे हैं। किसानों की खड़ी फसल बुलडोजर चलाकर बर्बाद कर दी है। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों का भूमि का उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बंसल, महासचिव मनोज प्रधान, राकेश, रवींद्र डेढ़ा, धर्मेंद्र गौतम, पप्पी प्रधान और जगवत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें