फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने थाने पर कराया विवाद का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। पिचोकरा गांव में दो भाइयों बीच करीब पांच साल से चल रहे विवाद का पुलिस ने बुधवार को थाना परिसर में निपटारा करा दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एकदूसरे के गले मिलकर और मिठाई खिलाकर मनमुटाव दूर किए।
विज्ञापन

पिचोकरा गांव में मुंशी नाजर गनोरी और उसके भाई इखलाक नाजर गनोरी के बीच करीब पांच वर्ष पूर्व मामूली कहासुनी को लेकर रंजिश हो गई थी। दोनों पक्षों ने एकदूसरे पक्ष पर कई-कई मुकदमे भी कर रखे थे। रोजाना दोनों पक्षों में कहासुनी आम हो गई थी। दो दिन पूर्व दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी होने के बाद तनाव बन गया था। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को कई गांवों के प्रधान वेदपाल धामा, जरीफ कुरैशी, जग्गन सिंह, इस्लाम दरकावदा आदि थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर को दोनों पक्षों के बीच रंजिश का निपटारा कराने का आश्वासन दिया। कई घंटे चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के विवाद को समाप्त करा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के चल रहे मुकदमों को भी शपथ पत्र लगाकर समाप्त करने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने गले मिलकर एकदूसरे को मिठाई खिलाकर प्रेमभाव के साथ मिलकर रहने का वादा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें