फोटो संख्या 6
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव के कृष्णपाल हत्याकांड में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व हिलवाड़ी गांव में खेत से घर लौट रहे किसान कृष्णपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेें मृतक के भाई मांगेराम ने गांव के ही विशाल उर्फ कालू व वैभव पुत्रगण प्रमोद, भूरा उर्फ प्रद्युमन पुत्र सरदार सिंह, रामकुमार पुत्र जयपाल निवासी हिलवाड़ी, रामबाबू पुत्र राम सिंह ग्राम हेवा सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में चार दिन पहले जहां पुलिस ने तीन आरोपियों में प्रद्युमन उर्फ भूरा पुत्र सरदार निवासी हिलवाड़ी, विजय उर्फ काशी पुत्र सर्वोत्तम निवासी हिलवाड़ी व मोनू पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी कलंजरी थाना जानी जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया था। वहीं बुधवार रात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी वैभव को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि आरोपियों ने कृष्णपाल की इसलिए हत्या कर दी थी, क्योंकि इसी साल होली पर कृष्णपाल के बेटे दीपक ने गांव के विक्की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। विक्की हत्याकांड में कृष्णपाल लगातार फैसले का दवाब बना रहा था। जेल में बंद अपने बेटे आरोपी दीपक की पैरवी भी कर रहा था। अन्य आरोपी भी जल्द पुलिस गिरफ्त मेें होंगे।