फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर पुलिस रही सतर्क, ड्रोन से की निगरानी

विज्ञापन
रटौल मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे खेकड़ा सीओ विजय सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
जिले भर में शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई जुमे की नमाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस सतर्क रही। जिले भर की मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। बड़ौत में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की।
एएसपी मनीष मिश्र ने बागपत शहर में मस्जिदों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही धर्मगुरुओं व अन्य गणमान्य लोगों के साथ वार्ता कर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने की अपील की। जामा मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद, तकिये वाली मस्जिद, एक मीनार मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे, दोघट क्षेत्र में टीकरी, दोघट, दाहा, पलड़ा, शाहजहांपुर, गांगनौली, मांगरौली, पुसार, भड़ल, बोपुरा, मिलाना, फौलाद नगर, अमीनगर सराय कस्बे समेत अन्य गांवों में भी पुलिस तैनात रही। चांदीनगर के रटौल कस्बे, ढिकौली, पांची गांवों में पुलिस तैनात रही। बड़ौत पुलिस ने शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराई। नमाज के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनात रही। फूंसवाली मस्जिद के बाहर पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की।
खेकड़ा सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों और मस्जिदों के मौलाना का पूर्ण सहयोग मिला है। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
दो युवकों को हिरासत में लिया
बड़ौत। भारत बंद को लेकर एक पोस्ट को वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल करने वाले एक ही परिवार के दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक युवक ने कहा कि भारत बंद का एक वीडियो उसके पास आ गया था, जो गलती से वायरल हो गया।
विज्ञापन

नमाज के बाद पत्थरबाजी पर रोष जताया
बड़ौत। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को गांधी रोड पर संपन्न हुई। नगर महामंत्री राकेश विश्वकर्मा ने सहारनपुर, प्रगागराज व अन्य शहरों में जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाजी की घटना को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अमित जैन, रवि पालीवाल, सचिन जैन, सतीश जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें