फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले में 25 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 03 Aug 2024 03:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा पांच दिन और दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में 10874 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 23,24,25,30 और 31 अगस्त को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में 25 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा में जिले के 10874 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन कर लिया गया है। इन परीक्षा केंद्रों की स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। इसके बाद ही परीक्षा केंद्राें की लिस्ट जारी होगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा 25 केंद्रों पर कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पांच दिन और दो पालियों में होगी। इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं चॉक चौबंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें