फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल गांव में बिजली मिस्त्री पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, बिजली मिस्त्री विक्की की हालत को देखते हुए उससे दिल्ली के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम बिजरौल गांव में शराबियों ने बिजली मिस्त्री विक्की पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में सीओ युवराज सिंह ने टीम के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए जंगल खंगाला, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया। उधर घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सीओ युवराज सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें