फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती जल्द पूरी कराने की मांग  

Fri, 30 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। बीच में लटकी सिपाही के पद पर पुलिस भर्ती को जल्द पूरी कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अफसरों को सौंपा। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने कहा 29 दिसंबर 2015 से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी। फिजिकल हो गया, लेकिन अभी तक भर्ती पूरी नहीं हुई है। कुछ लोगों की वजह से भर्ती बीच में ही लटकी हुई है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कलक्ट्रेट में पहुंचकर मांग की कि भर्ती जल्द से जल्द पूरी कराए जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन अफसरों को सौंपा। इस मौके पर विक्रम फौजी, राहुल चौधरी, मोनू पंवार, मोहित, शिवचरण,  शशांक, जावेद, नीटू, जोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें