बागपत/दोघट। शहर और टीकरी कस्बे मेें त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क पर खड़ी हथठेलियों को हटवाया, तीन हथठेली वालों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है।
बागपत कोतवाली के एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शौकत मार्केट में सड़क पर खड़ी हथठेलियों को हटवाया। दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर रखवाया। पुलिस तीन हथठेली वालों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि सड़क पर अतिक्रमण किया तो दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं टीकरी कस्बे में सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व ने पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। कस्बे के मेन बाजार, पट्टी रतराना, धीमाना, दाबड़ा, बिराल मार्ग, इंटर कालेज मार्ग, निरपुड़ा मार्ग, स्टैंड आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा कि त्योहारों पर शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे। चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसओ रमेश सिंह, एसएसआई सुशील कुमार, एसआई ब्रजपाल सिंह, नेपाल सिंह, श्रीओम गौतम आदि मौजूद रहे।