फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सोती रही पुलिस, लाखों का सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पिलर और टाइल्स शोरूम को बनाया निशाना
विज्ञापन

-पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, तहरीर के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
-व्यापारियों ने जताई नाराजगी, पुलिस कार्यशैली पर उठाए सवाल
फोटो संख्या 6
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात्रि चोरों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बड़ौत डिपो के सामने पिलर व टाइल्स के शोरूम को अपना निशाना बनाया। चोर शोरूम का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपयों का सामान और हजारों की नकदी ले उड़े, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जाते-जाते चोर शोरूम में लगे एक सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ गए। हालांकि शोरूम में लगे अन्य कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई, फिर भी पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। इसको लेकर व्यापारियों में रोष है और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी हंस कुमार जैन निवासी सुल्तान गंज मण्डी बड़ौत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शान्तिनाथ पिलर एण्ड टाइल्स का शोरूम है। सोमवार को शोरूम बंद करके घर गए थे। सुबह शोरूम पर पहुंचे तो पता चला कि रात्रि में चोर शोरूम से पीतल की टंकी 80 पीस और अन्य सामान निकालकर ले गये। इसकी अनुमानित कीमत लगभग ढाई से तीन लाख रुपये है। बताया कि गल्ले मेें रखे छह हजार की नकदी भी चोर ले उड़े और शोरूम का कैमरा भी तोड़ दिया। हालांकि शोरूम के अंदर के लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। उधर, घटना को लेकर व्यापारियों में रोष पनपता जा रहा है। उन्होंने पुलिस कार्यशैली पर तमाम सवाल उठाए। कहा कि गत रविवार को दिनदहाड़े दो युवकों पर जानलेवा हमला और लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया था, अभी तक पुलिस उन्हें नहीं ढूढ पाई है। एसपी को इस मामले में हस्पक्षेप कर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करानी चाहिए। उधर, इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें