फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घायल आर्यन से भी पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
बागपत : मृतक रौनक का फाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। उपचार के दौरान रौनक की मौत की गुत्थी और उलझ गई है। रौनक की मां नीलम की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायल आर्यन से भी घटनाक्रम को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। क्योंकि रौनक के साथ उस समय केवल आर्यन ही बताया जा रहा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि जिस समय रौनक व आर्यन बावली गांव के पास पहुंचे तो किसी ने उन्हें घेर लिया और जंगल में ले जाकर उन्हें घोर यातनाएं दीं और अधमरा कर हाईवे पर फेंक दिया। ताकि मामला हादसा जैसा लगे।
विज्ञापन

पहले रेस्टारेंट में खाना खाया, फिर घर आए
परिजनों के अनुसार रौनक के एक दोस्त का जन्मदिन था। घर से रौनक को आर्यन बुलाकर ले गया। उसके बाद रौनक, आर्यन व अन्य दोस्तों ने दिल्ली रोड पर स्थित एक रेंस्टोरेंट पर खाना खाया। जिसके बाद रौनक घर लौट आया। बताया कि फिर लगभग आठ बजे किसी का फोन रौनक के पास आया, जिसके बाद रौनक व आर्यन घर से फिर चले गए थ। बताया जा रहा है कि बावली गांव के पास दोनों के साथ सड़क दुर्घटना हो गई।
पढ़ने में माहिर था रौनक
मृतक रौनक के पिता संदीप जैन बताते हैं कि रौनक बहुत सीधे स्वभाव का लड़का था। पढ़ाई में होशियार था। संदीप जैन नगर की एक दुकान में नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। काम से जब भी संदीप लौटता था तो हमेशा रौनक उन्हें पढ़ते हुए मिलता था। मोहल्ले में भी कम आना-जाना था। रौनक की मौत से पूरा परिवार टूट सा गया है। उसकी मौत से उसकी मां नीलम, पिता संदीप, छोटी बहन रानी का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। रौनक की मौत से मोहल्लेवासी भी गम में है।
विज्ञापन

आर्यन के पिता अंकित जैन ने भी दी थी तहरीर
इस मामले मेें आर्यन के पिता ने भी कोतवाली पर तहरीर दी थी और दोनों की हत्या का प्रयास करने की आशंका जताई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रौनक की सड़क हादसे में मौत हुई है। जिस ट्रक से यह हादसा हुआ था, उसे पकड़ लिया है। फिर भी घायल छात्र आर्यन और मृतक छात्र रौनक के परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए तहरीर दी है, तो इसकी जांच करा ली जाएगी।

बागपत : बड़ौत कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते रौनक के परिजन और व्यापारी।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें