फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भतीजे को पकडने गई पुलिस का घेराव, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली पुलिस को मंगलवार को बिहारीपुर के खेतों में हत्यारोपी प्रधान के भतीजे प्रियवृत्त के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने खेतों को घेर लिया। इसका पता चलने पर काफी ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। हत्यारोपी के परिजनों ने गांव में जाकर यह सूचना दी कि पुलिस आरोपी को मुठभेड़ में मारना चाहती है। इस कारण ही गांव के लोग वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि गांव में फर्जी सूचना देने के कारण ही लोग वहां पहुंच गए थे। पूरा मामला बताया गया तो वह शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें