पुलिस ने 30 बाइक सवारों के काटे चालान
खेकड़ा (बागपत)। नगर के बाजार की बढ़ती भीड़ एवं संक्रमण के खतरे को देखकर सोमवार को पुलिस की नींद टूटी। पुलिस ने बाजार में चौकी चौराहे पर अभियान चलाकर बगैर मास्क लगाए बाजार में घूमने वाले लोगों एवं दुपहिया वाहनों पर बगैर हेलमेट लगाए जा रहे वाहन सवारों को रोका। इस दौरान पुलिस ने तीस वाहन चालकों के चालान किए। सीओ दिलीप सिंह ने कहा नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी और पुलिस का क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा।