नेगेटिव मिली 95 की रिपोर्ट, तीन हुए डिस्चार्ज
बागपत। कोरोना की जांच के लिए भेजे सैंपल में 95 रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। तीन संक्रमित ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को 95 सैंपल की रिपोर्ट मिली हैं, इनमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव में तीन को डिस्चार्ज किया । इनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई । इसके अलावा बड़ौत, बागपत और अन्य क्षेत्र में दो सौ नये सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।