बड़ौत में शराब तस्करों से पूछताछ करते सीओ रमाला राजवीर सिंह।
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूप-छपरौली मार्ग पर बोलेरो में हरियाणा से तस्करी की शराब लेकर आ रहे दो तस्करों को दबोचा। इनके पास से 30 पेटी शराब और तमंचा बरामद किया।
सीओ रमाला राजवीर सिंह ने बताया थाना प्रभारी सतीश चंद्र छपरौली-सूप पर चेकिंग कर रहे थे। तभी छपरौली की ओर से बोलेरो गाड़ी आई। पुलिस को देखकर उसमें सवार लोग भागने लगे, मगर, घेरकर दो को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल हो गया।
पकड़े दोनों युवक शराब तस्कर है, इनमें मुरसलीम पुत्र सलीम कुरैशी, अहसान पुत्र रसीद कुरैशी मोहल्ला छड़ियान कैराना जनपद शामली के हैं। पकड़े गए शराब तस्करों ने पुलिस को बताया बोलेरो में हरियाणा से 120 पेटियां शराब की लेकर आए थे।
90 पेटियां उन्होंने मुकंदपुर में उतारी थी। सीओ ने बताया पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा भी मिला है और उन्होंने फरार होने वाले साथी का नाम बताया है। हाल में वह ननिहाल मुकंदपुर में रह रहा है। पुलिस ने बोलेरो सीज की।
घर बैठे ही मिल जाती है शराब
शराब तस्करों ने बताया हरियाणा से अपनी ही गाड़ी से यूपी में शराब बेचने वाले माफिय को घर तक शराब पहुंचाने की जिम्मेदारी लेते हैं। फिर शराब को गांवों में सप्लाई की जाती है। आए दिन पुलिस और आबकारी विभाग शराब तस्करों को पकड़ रहा है, इसके बाद भी शराब माफिया बाज नहीं आ रहे है।