बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शाम के समय मुठभेड़ के दौरान लूटपाट करने वाले एक शातिर बदमाश को दबोचा, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चिराग बिजरौल गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को शाम के समय सूचना मिली शातिर बदमाश चिराग और उसका साथी अमित निवासी बिजरौल गांव में तमंचा लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए गांव में पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि बाद में पुलिस ने प्रयास कर बदमाश चिराग को दबोच लिया, जबकि उसका साथी अमित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कोतवाली में लूटपाट के पांच मुकदमे दर्ज हैं।