बागपत। नए साल की शुरुआत से पहले युवा जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने जश्न मनाने के लिए डीजे और केक बुक किए वहीं गिफ्ट भी खरीदे। उधर हुड़दंग को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई और जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई।
जिले में 31 दिसंबर की रात में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जहां युवा कार्यक्रमों में मस्ती कर नए साल का स्वागत करेंगे। युवा शनिवार को दिनभर कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे रहे। केक की दुकानों पर युवाओं की भीड़ लगी रही तो गिफ्ट सेंटरों पर भीड़भाड़ रही। राजेश, अरुण्, आलोक ने बताया कि केक काटकर नए साल का स्वागत करेंगे। नए साल के जश्न में होने वाले हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस तैयार हो गई है, जहां हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि हुड़दंग को लेकर पुलिस अलर्ट रहेगी।