निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। बागपत में तीनों नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान होगा। इसके लिए 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी जो 24 अप्रैल तक चलेगी। चुनाव परिणाम के लिए 13 मई तक केवल दो दिन का इंतजार करना पड़ेगा, यहां दूसरे चरण में चुनाव होगा।
तीनों नगर पालिकाओं बागपत, बड़ौत व खेकड़ा के साथ ही अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, दोघट, टीकरी, रटौल में दो लाख 67 हजार 876 मतदाता है। इनमें सबसे अधिक बड़ौत में एक लाख से ज्यादा मतदाता है। वहीं मतदान के लिए 100 मतदान केंद्रों में 293 मतदेय स्थल बनाए गए है।
प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिले में 12 जोन और 34 सेक्टर बनाए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी राजकमल यादव ने जिले में धारा-144 लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं अब चुनाव की घोषणा होने के बाद केवल प्रत्याशियों का इंतजार है, क्योंकि किसी भी पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। यहां अभी दावेदार भी केवल भाजपा व रालोद के सामने आ रहे हैं।
-
प्रशासन और पुलिस ने होर्डिंग उतरवाए
चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिलाधिकारी राजकमल यादव, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम प्रतिपाल चौहान, सीओ विजय चौधरी ने राष्ट्र वंदना चौक पर व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही नगर पालिका की टीम को लगाकर होर्डिंग उतरवाने के लिए अभियान चलाया। नेताओं के सभी जगह से होर्डिंग उतार दिए गए।
- अपराधियों व तस्करों को पकड़ने के लिए चल रहा अभियान
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार चुनाव को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिनमें शराब तस्करों, अवैध शस्त्र के साथ, वारंटियों आदि को पकड़ा जा रहा है। इसके साथ ही सभी थानेदारों को सतर्क रहने और क्षेत्र में ज्यादा गश्त करने के लिए कहा गया है। जिससे किसी तरह की कोई घटना होने पर तुरंत सूचना मिल सके।
पालिका व पंचायतों के अनुसार मतदाता
निकाय वर्तमान में वोटर
बागपत 43664
बड़ौत 108223
खेकड़ा 37860
छपरौली 16887
दोघट 12589
टीकरी 12355
अमीनगर सराय 8211
अग्रवाल मंडी टटीरी 12351
रटौल 15736
मतदान केंद्र व स्थल
नगर पालिका केंद्र मतदेय स्थल
बागपत 17 49
बड़ौत 32 105
खेकड़ा 13 46
छपरौली 10 20
दोघट 8 16
टीकरी 6 12
अमीनगर सराय 3 11
अग्रवाल मंडी टटीरी 8 17
रटौल 3 17
नोट: इनमें 110 संवेदनशील और 53 अति संवेदनशील बूथ है, जिनपर विशेष नजर रहेगी।
वर्ष 2017 में इस तरह हुआ था मतदान
नगर निकाय प्रतिशत मतदान
बागपत 66.41
बड़ौत 56
खेकड़ा 70
अमीनगर सराय 86.10
अग्रवाल मंडी टटीरी 75
छपरौली 63
दोघट 71
टीकरी 68.10