बागपत। सोशल मीडिया पर जहर घोलने वाली पोस्ट वायरल की जा रही हैं। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रमाला इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि किशनपुर बिराल निवासी उस्मान पुत्र शौकत ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल की। शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। धारा 66ए, 295, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची के अंकित उपाध्याय पुत्र पवन उपाध्याय ने विशेष समुदाय व जमातियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। उस पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर चमरावल गांव से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें एक विशेष समुदाय के व्यक्ति ने आपत्तिजनक बातें कही हैं।