फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब साथ है, जिले में नहीं रहेगा कोई भूखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा नेता मनुपाल बंसल ने राशन वितरित किया। राशन वितरण में सोशल डिस्टेंस का पालन किया। रमाला थाना पुलिस की ओर से किशनपुर बराल स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में लोगों को मास्क वितरित किए। लौहड्डा गांव में ग्राम प्रधान गुलबीर एवं अमित लौहड्डा के नेतृत्व में लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। राजेंद्र प्रधान, अंकित मुरारी, श्रीकांत, पंडित दिनेश तिवारी, मोहित, गौरव, रवि सभासद, राहुल का सहयोग रहा। अपनी रसोई से खाना बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को बांटा। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, यशवीर सिंह, डा नरेंद्र शर्मा, मास्टर कृष्णपाल, रमेश, रामकुमार शर्मा, योगेश सोती, शकील, मेहरबान शामिल रहे। मानव जागृति मंच के सदस्यों ने एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व सीओ आलोक सिंह की मौजूदगी में 110 परिवार के लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। एसबीआई कर्मचारी विजय कुमार शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ता अनिल तोमर, कमल तोमर ने जरूरतमंदों को खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें